
उमावाणी न्यूज

नगर निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग ने वार्ड 39 में डंगनिया तालाब की विशेष सफाई अभियानपूर्वक करवाई
जन -जन को दिया स्वच्छ सरोवर का सकारात्मक स्वच्छता सन्देश
रायपुर-आज रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री चंद्राकर और आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक 5 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड क्रमांक 39 अंतर्गत डंगनिया तालाब की विशेष सफाई अभियानपूर्वक करवाई गई और कचरा उठवाकर जन – जन को स्वच्छ सरोवर का सकारात्मक स्वच्छता सन्देश दिया गया.
नगर निगम जोन 5 अंतर्गत ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड क्रमांक 39 क्षेत्र अंतर्गत डंगनिया तालाब में चलाये गए विशेष सफाई अभियान का वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्रीमती सुमन पाण्डेय और जोन 5 जोन अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल और जोन 5 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा के मार्गनिर्देशन में जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री खेमलाल देवांगन ने किया.