छत्तीसगढ़

सामान्य प्रशासन विभाग में फेरबदल: रजत कुमार को सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला

रायपुर। राज्य शासन ने मंगलवार को जारी अपने आदेश में आईएएस रजत कुमार को सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपते हुए आईएएस मुकेश कुमार बंसल को इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया है।
सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव अन्वेष घृतलहरे के हस्ताक्षर से जारी आदेश के मुताबिक राज्य शासन द्वारा श्री मुकेश कुमार बंसल, भा.प्र.से. (2005), सचिव, वित्त विभाग तथा अति. प्रभार सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, सचिव, वाणिज्यिक कर (आब. एवं पंजी. को छोड़कर) विभाग, सचिव, मुख्यमंत्री को केवल सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करता है।

रजत कुमार, भा.प्र.से. (2005), सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग तथा अति. प्रभार सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग (रेल परियोजनायें) विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

Related Articles

Back to top button