रायपुर

पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महाविद्यालय में आज राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर प्रशोत्तरी प्रतियोगिता रखी गयी

उमा वाणी न्यूज रायपुर

पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महाविद्यालय में आज राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर प्रशोत्तरी प्रतियोगिता रखी गयी ..

और संविधान के संरक्षण और कर्तव्य निर्वहन के लिए शपथ भी दिलाई गयी। डॉ भीम आंबेडकर के कर्तव्य परायणता और कर्तव्यं निष्ठा की पुरे विश्व में चर्चा होती है भारत के हर व्यक्ति को संविधान का ज्ञान होना चाहिए और अपने मौलिक अधिकारों के प्रति उनमे जागरूकता होनी चाहिए। ज्ञात हो की भारत का संविधान को विश्व का सबसे लम्बा व लिखित संविधान के रूप में मन जाता है इसमें 448 अनुच्छेद और 12 अनुसूची है महाविद्याले के डायरेक्टर डॉ व्ही के अग्रवाल ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा की भारतवासी होने के नाते हमारा प्रथम कर्तव्य है की हम अपने संविधान को भलीभांति समझे और उसके दुरपयोग से बचे।
संविधान की रोचक बातों को बताते हुए महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर डॉ अमित अग्रवाल ने बताया की संविधान में निहित अनुच्छेद और अनुसूचियाँ मौलिक कर्तव्य और मौलिक अधिकार मानव जीवन में अकल्पनीय बदलाव ला सकती है अनुशासन में रहना और कर्तव्य परायणता से हम अनुशासन सिख सकते है। महाविद्यालय के पप्राचार्य ने बताया की आज के प्रश्नोत्तरी के माध्यम से छात्रों को संविधान की बारीकियों के बारे में जानकारी मिली और संविधान के प्रति अपने कर्तव्यों की जानकारी के लिए इस तरह के प्रतियोगिता समय समय पर आयोजित की जाती है।
प्रश्नोत्तरी के विजेता पंकज कटकवार रहे जिन्होंने अधिकतम प्रश्नो के सही जवाब दिए।

कार्यक्रम की संयोजक प्रो दीपिका अवधिया और सहयोगी रितुलता तारक,निधि देवांगन रहे । कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर दीपिका अवधिया ने किया। .कार्यक्रम में प्राध्यपक सहित अन्य शिक्षक और छात्र शामिल हुए

Related Articles

Back to top button