
दिनांक: 12 अप्रैल 2025
एनजीओ Better Bharat और Maa के संयुक्त प्रयास से 12 अप्रैल को साईराम किया, ताटीबंध में एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस सामाजिक पहल का उद्देश्य कर्मचारियों के समग्र स्वास्थ्य की जांच करना और रक्तदान जैसे जीवनदायिनी कार्य को प्रोत्साहित करना था।

इस शिविर में कुल 127 किया कर्मचारियों ने भाग लिया।
पार्थ डेंटल क्लिनिक की ओर से डॉ. कर्तिकेय देवांगन एवं उनकी टीम ने दंत जांच और बालों से जुड़ी समस्याओं की जांच की।
डॉ. सृष्टि ठाकुर ने होम्योपैथिक परामर्श प्रदान किया।
एमजीएम अस्पताल द्वारा नेत्र जांच की सुविधा दी गई।
वहीं, गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. सुमी अग्रवाल ने कई महिलाओं को मूल्यवान परामर्श दिया और आईवीएफ से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की।
इस आयोजन में रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल का भी विशेष सहयोग रहा। उनकी ओर से आए डॉक्टर एवं नर्सिंग टीम ने स्वास्थ्य शिविर को सफलतापूर्वक संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
साथ ही रक्तदान शिविर में किया कर्मचारियों द्वारा कुल 41 यूनिट रक्त दान किया गया, जो ज़रूरतमंद मरीजों के लिए जीवन रक्षक साबित होगा।
Better Bharat एक भरोसेमंद एनजीओ है, जो पूरे छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य, जनजागरूकता और आपातकालीन सहायता के क्षेत्र में सक्रिय है। अधिक जानकारी के लिए विजिट करें:

Maa एक समर्पित संस्था है, जो सड़क पर लावारिस हालत में पाए जाने वाले जानवरों—जैसे कुत्ते, बिल्ली और गायों—के कल्याण और देखभाल के लिए कार्यरत है। संस्था का उद्देश्य इन मूक प्राणियों को सुरक्षा, इलाज और सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है।
इस सफल आयोजन के लिए Better Bharat, Maa, साईराम किया और सभी चिकित्सा संस्थाओं को धन्यवाद एवं शुभकामनाएं। भविष्य में भी ऐसे शिविर विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे।



