रायपुर

सात दिवसीय इंटर्नशिप में सीखा पत्रकारिता के गुर पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महाविद्यालय

उमा वाणी न्यूज रायपुर

सात दिवसीय इंटर्नशिप में सीखा पत्रकारिता के गुर
पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महाविद्यालय

में संचालित पत्रकारिता विभाग में 7 दिवसीय इंटर्नशिप का आयोजन किया गया जिसमे डॉक्टर राधा बाई कन्या महाविद्यालय की एम ए द्वितीय सेमेस्टर की छात्राओं ने हिस्सा लिया।छात्राओं द्वारा 7 दिवसीय इंटर्नशिप प्रोग्राम में पत्रकारिता के गुर सीखे। छोटी छोटी कार्यशाला आयोजित कर समाचार लिखना,एंकरिंग,वीडियोग्राफी,फोटोग्राफी की बारीकियां सिखाई गईlकैमरा तकनीक सीखने के लिए अभिषेक और वीडियोग्राफी सीखने के लिए सौरभ चौधरी ने छात्रों का मार्गदर्शन किया साथ ही छात्रों ने फोटोग्राफी की की प्रैक्टिकल क्लास भी की।इंटर्नशिप के अंतिम दिन प्रमाणपत्र भी दिया गया।छात्रों के मार्गदर्शन में अग्रसेन महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉक्टर वी के अग्रवाल ने कहा की पत्रकारिता व्यक्ति को स्वतंत्र रूप से अपने विचारों रखने की आजादी प्रदान करता है और सोच की नई दिशा देता है।इंटर्नशिप प्रोग्राम की महत्व को बताते हुए महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर डॉ अमित अग्रवाल ने कहा की पत्रकारिता एक मात्र ऐसा विषय है जो समाज के सभी क्षेत्रों में उसकी पहुंच है,इस इंटर्नशिप से छात्राएं लाभान्वित हुई होंगी और आगे भी इसी प्रकार के इंटर्नशिप छात्रों के हित मे किए जाएंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ यूलेंद्र राजपूत ने कहा कि इन सात दिवसीय इंटर्नशिप से जो कुछ भी छात्रों ने सीखा है वो उसका प्रयोग अवश्य जीवन में करें। इस अवसर पर छात्रों ने अपने विचार साझा किए।इंटर्नशिप में पत्रकारिता की विभागाध्यक्ष डॉ आकांक्षा दुबे प्राध्यापक हेमंत सहगल,सहायक शिक्षक ऋतुलता तारक और हृषिका सोनी, डॉ श्वेता बोहरा, डॉ आस्था मिश्रा भी उपस्थित रहीं ।

Related Articles

Back to top button