चिरायु के अंर्तगत अर्चना प्रजापति के हिृदय का सफल ईलाज।
उमा वाणी न्यूज रायपुर
चिरायु के अंर्तगत अर्चना प्रजापति के हिृदय का सफल ईलाज।
रायपुर जिला कलेक्टर महोदय डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ मिथिलेश चौधरी एवं चिरायु के नोडल अधिकारी डॉ. श्वेता सोनवानी के मार्गदर्शन में, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायु के अंर्तगत ग्राम चिखली विकासखण्ड आरंग जिला रायपुर के प्राथमिक शाला में चिरायु टीम द्वारा हेल्थ चेकअप करने हेतु भ्रमण किया। हेल्थ चेकअप के दौरान अर्चना प्रजापति 7 वर्ष पिता श्री आस कुमार कक्षा पहली की छात्रा की हृदय गति असमान्य पाई गई। पुछताछ के दौरान पता चला कि खेलने के समय काफी थक जाती है एवं बच्ची का चेहरा व होंट नीला दिख रहा है। तुरंत ही बच्ची के माता पिता को बुलाकर अवगत कराया गया कि इसे हृदय रोग विशेषज्ञ को दिखाना होगा । अतः चिरायु टीम की मदद से सत्य साईं हॉस्पिटल नवा रायपुर में विशेषज्ञ डाक्टर द्वारा ECG-ECHO कराया गया एवं पता चला कि दिल में छेद (TOF) है, जिसे बंद करना आवश्यक है। CT स्केन हेतु एम्स रेफर कर दिया गया। बीमारी की गंभीरता को देखते हुए तुरंत ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ- मिथिलेश चौधरी एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी अंनत को अवगत कराया गया। अधिकारियों द्वारा चिरायु टीम को निर्देशित किया गया कि अतिशीघ्र ही एम्स लेकर जाऐं। ECG-ECHO के उपरांत दिनांक 12 अप्रैल 2025 को एस्म में एडमिट कराया गया, सर्जरी पश्चात आज दिनांक 1 मई को स्वस्थ होने पर अर्चना को डिस्चार्ज कर दिया गया। इस जटिल कार्य को सफलतापुर्वक कराने पर चिरायु टीम के डॉ. अबरार आलम, डॉ. शोभा निषाद एवं एएनएम श्रीमती टिकेश्वरी साहु की सराहना की। अर्चना प्रजापति के माता पिता ने पूरे स्वास्थ्य विभाग का आभार प्रकट किया।
डॉ. मिथिलेश चौधरी
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी
रायपुर (छ.ग.)



