छत्तीसगढ़

विकासखंड बिल्हा शहरी में कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न*

🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸
बच्चों के पढ़ाई को सुगम बनाने के लिए विकासखंड स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ एवं क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन स्वामी आत्मानंद कन्या शाला सरकंडा में किया गया जिसमें बिल्हा शहरी के संकुल स्तरीय विजेताओं को आमंत्रित किया गया था कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजा अर्चना से प्रारंभ हुई मुख्य अतिथि के रूप में श्री क्रांति साहू यू.आर.सी. बिल्हा बिलासपुर उपस्थित हुए उन्होंने कबाड़ से जुगाड़ के माध्यम से टी.एल.एम. बनाना एवं बच्चों को मिलने वाले लाभ के बारे में बताया उन्होंने कहा कि कबाड़ से जुगाड़ का उद्देश्य केवल प्रदर्शन नहीं होना चाहिए बल्कि बच्चों को इससे सीखना आवश्यक है। इसके अलावा एफ.एल.एन. के उद्देश्यों को पूरा करने हेतु आए हुए शिक्षकों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं भी प्रेषित की। उपरोक्त प्रतियोगिता में चार सदस्यीय निर्णायक मंडल जिसमें डी.पी.कश्यप, दिलेश्वर कंगण, साधे लाल पटेल,संतोष पात्रे शामिल रहे इनके द्वारा सभी स्कूलों से आये हुए टी.एल.एम. का निरीक्षण कर प्रथम एवं द्वितीय विजेताओं का चयन किया गया।
विजेताओं की सूची इस प्रकार है:-

कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता में प्राथमिक शालाओ में
प्रथम स्थान- प्राथमिक शाला खमतराई, संकुल बिजौर
द्वितीय स्थान- प्राथमिक शाला तिफरा, संकुल तिफरा

पूर्व माध्यमिक शाला में
प्रथम- जूना बिलासपुर, संकुल एम.एल.बी.
द्वितीय- बहतराई, संकुल बिजौर

इसी तरह प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में
प्राथमिक शालाओं से
प्रथम स्थान- आराध्या प्राथमिक शाला देवरीखुर्द
द्वितीय स्थान- विनय श्रीवास, प्राथमिक शाला बालक सरकंडा

पूर्व माध्यमिक शाला से
प्रथम- सुजीत बिजौर संकुल
द्वितीय स्थान- श्री ठाकुर कन्या सरकंडा संकुल को प्राप्त हुआ।
सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि श्री क्रांति साहू के द्वारा मोमेंटो और मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान आराधना तिवारी,मनोज सिंह ठाकुर,रंजीत बनर्जी,सत्येंद्र श्रीवास,बसंत दुबे,गौकरण उपाध्याय, शेषमणि कुशवाहा,योगेंद्र वर्मा,संदीप दुबे,प्रमोद कौशिक, प्रभात मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का आभार प्रदर्शन सुनील पाण्डेय ने किया एवं मंच संचालन सश्मिता शर्मा के द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button