निगम स्वास्थ्य विभाग ने जोन 9 क्षेत्र के भिन्न 5 ढाबो की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण खाद्य विभाग, नगर निवेश विभाग, जोन 9 टीम सहित किया, 70 हजार रूपये जुर्माना कर सफाई व्यवस्था के दिए निर्देश, 1 सिलेंडर जप्त किया
उमा वाणी न्यूज रायपुर
निगम स्वास्थ्य विभाग ने जोन 9 क्षेत्र के भिन्न 5 ढाबो की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण खाद्य विभाग, नगर निवेश विभाग, जोन 9 टीम सहित किया, 70 हजार रूपये जुर्माना कर सफाई व्यवस्था के दिए निर्देश, 1 सिलेंडर जप्त किया
रायपुर – आज नगर निगम रायपुर में प्राप्त सफाई से सम्बंधित जनशिकायतों को तत्काल संज्ञान में लेकर आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही के नेतृत्व में खाद्य विभाग, नगर निवेश विभाग, निगम मुख्यालय, जोन 9 स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर जोन 9 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न 5 ढाबो की सफाई, स्वच्छता व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण किया. स्थल निरीक्षण के दौरान ढाबो में स्वच्छता का अभाव पाया गया और नगर निगम को प्राप्त सफाई सम्बंधित जनशिकायत सही पायी गयीं इस पर स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर जोन 9 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री बारोन बंजारे ने मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग के स्वच्छता निरीक्षक श्री तिवारी एवं अन्य सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए कुल 70 हजार रूपये का जुर्माना किया. स्वास्थ्य अधिकारी ने जोन स्वास्थ्य अधिकारी को सम्बंधित ढाबा संचालकों को सफाई स्वच्छता को लेकर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए. सम्बंधित ढाबा संचालकों को ढाबा की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश स्थल पर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही ने दिए. सफाई स्वच्छता से सम्बंधित नगर निगम को प्राप्त जनशिकायत का त्वरित निदान किया गया.