सैन्य मातृशक्तियों ने मनाई लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जयंती
उमा वाणी न्यूज रायपुर
सैन्य मातृशक्तियों ने मनाई लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जयंती
महान समाज सुधारक एवं कुशल प्रशासिका लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद सैन्य मातृशक्ति प्रकोष्ठ रायपुर ने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय रायपुर के सभागार में आयोजित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती शीला शर्मा, वरिष्ठ आहार सलाहकार बाल गोपाल हॉस्पिटल रायपुर एवं कार्यक्रम के विशेष अतिथि श्रीमती पारुल त्रिपाठी तथा अध्यक्षता श्रीमती देवकी साहू ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती एवं लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रजलवन करते हुए राजकीय गीत अरपा पैरी के धार के साथ किया गया। कार्यक्रम में निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण केंद्र बोरिया खुर्द के बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात श्रीमती ज्योति साहू ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जीवन शैली एवं कार्यशैली को महिला समाज को बताते हुए उनके जीवन शैली पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सूबेदार डीपी पटेल ने अपनी जोश से भरपूर कविता के माध्यम से उपस्थित सभासदों को देश भक्ति के बारे में बताते हुए हमेशा देश सेवा के लिए तत्पर रहने की शिक्षा दी। मुख्य अतिथि श्रीमती शीला शर्मा ने बताया कि हम सैन्य मातृशक्तियों एवं सभी मातृशक्तियों को लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के पद चिन्ह पर चलकर समाज हित का कार्य करना चाहिए। उन्होंने सभी को संतुलित आहार एवं स्वदेशी अपनाकर पॉलिथीन फ्री पर्यावरण बनाने के लिए अपील की। कार्यक्रम में संगठन की सदस्यता दो पूर्व सैनिक एवं तीन मातृशक्तियों ने ग्रहण की। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मोहिनी सोनी ने किया। अंत में आभार व्यक्त श्रीमती इंदुप्रभा साहू ने की। उक्त जानकारी अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद सैन्य मातृशक्ति प्रकोष्ठ रायपुर की उपाध्यक्ष श्रीमती विद्या साहू ने दी।