छत्तीसगढ़

रेलवे ट्रैक पर मिले दो युवकों के शव, पुलिस हत्या और आत्महत्या की जांच में जुटी

जांजगीर-चांपा। जिले के कोसमंदा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर दो युवकों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। रेलवे ट्रैक पर दोनों के शव क्षत-विक्षत हालत में बिखरे मिले। घटनास्थल पर प्रारंभिक जांच के बाद आशंका जताई जा रही है कि दोनों की मौत ट्रेन से कटने से हुई है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान भानु साहू (22) और अनुराग यादव (17) के रूप में हुई है। भानु साहू कोसमंदा गांव का रहने वाला था, जबकि अनुराग यादव लछनपुर का निवासी था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची चांपा पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या या हत्या के पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल पर सबूत जुटाए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button