रायपुर

जेसीआई रायपुर नोबल ने इनडोर गेम्स का आयोजन किया।

उमा वाणी न्यूज़

जेसीआई रायपुर नोबल ने इनडोर गेम्स का आयोजन किया।

जेसीआई रायपुर नोबल द्वारा आयोजित इनडोर गेम्स का आयोजन 22 जून 2025 को आनंद समाज वाचनालय, कंकालीपारा में किया गया। इस आयोजन में कैरम, सांप सीढ़ी और लूडो जैसे खेल शामिल थे, जिसमें भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई और मजे किए।

इस आयोजन में श्रेणी ए (5-15 वर्ष) और श्रेणी बी (15 वर्ष और ऊपर) के लिए खेल आयोजित किए गए थे। दोनों श्रेणियों में पुरुष और महिला दोनों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम समन्वयक जेसी पायल पोमाल और जेसी भाविका डेंबल रही।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जेसीआई सेन रीना सिंह उपस्थित थीं। इसके अलावा जेसी आई के चैप्टर कोऑर्डिनेटर अध्यक्ष जेसीआई सेन संतोष दुबे सर, चैप्टर इंचार्ज जेसीआई सेन दीपक श्रीवास्तव, अध्यक्ष 2025 जेसी धनश्री भट्ट, महिला सशक्तिकरण जेसी सुलभा पांडे, आईपीपी जेसी गौरव अग्रवाल, सचिव जेसी नंदानी सोनी भी उपस्थित थे।

इस आयोजन की सफलता में सभी प्रतिभागियों, सदस्यों का सहयोग रहा। सभी ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया और गेम्स में बहुत मजा आया।

Related Articles

Back to top button