रायपुर
25 जून 2025 को विश्व विटिलिगो (सफेद दाग) दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में चर्म रोग विभाग द्वारा शिविर का आयोजन किया गया
उमा वाणी न्यूज रायपुर
25 जून 2025 को विश्व विटिलिगो (सफेद दाग) दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में चर्म रोग विभाग द्वारा शिविर का आयोजन किया गया
जिसमें विटिलिगो से प्रभावित मरीज़ों को निः शुल्क दवाइयाँ बाँटी गईं एवं अस्पताल के ओ पी डी में पहुँचे सभी मरीज़ों में जागरूकता फैलाने हेतु पम्फ़लेट बांटे गए । चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ अदिति सिंह ने बताया कि इस बीमारी का दवाईयों, फोटो थेरेपी, सर्जरी, लेज़र इत्यादि द्वारा इलाज पूर्णतः संभव है एवं इस बीमारी से पीड़ित लोगों से भेद भाव नहीं किया जाना चाहिए । इस मौके पर सीएमएचओ डॉ मिथलेश चौधरी एवं सिविल सर्जन डॉ एस के भंडारी मौजूद थे और उन्होंने इस शिविर की सराहना की ।