दादाबाड़ी में होगा साध्वी श्री हंस कीर्ति जी म.सा. आदि ठाणा का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश 2 जुलाई को सदर बाजार जैन मंदिर से निकलेगी मंगल शोभायात्रा
उमा वाणी न्यूज़ रायपुर
आत्मोत्थान वर्षावास 2025
दादाबाड़ी में होगा साध्वी श्री हंस कीर्ति जी म.सा. आदि ठाणा का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश
2 जुलाई को सदर बाजार जैन मंदिर से निकलेगी मंगल शोभायात्रा
रायपुर। परम पूज्य मुनि श्री महेंद्र सागर जी महाराज, मुनि श्री मनीष सागर जी महाराज आदि ठाणा की पावन निश्रा में परम पूज्य साध्वी श्री निपुणा श्रीजी म.सा. की सुशिष्या साध्वी श्री हंस कीर्ति जी म.सा. आदि ठाणा का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश 2 जुलाई, बुधवार को रायपुर में होगा।
शुभ मंगल प्रवेश प्रातः 8:30 बजे सदर बाजार जैन मंदिर से श्री जिनकुशल सूरी दादाबाड़ी, एम.जी. रोड तक चतुर्विध संघ के साथ निकाला जाएगा। नवकारसी की व्यवस्था महावीर भवन में रहेगी।
मंगल प्रवेश के पश्चात जिन मंदिर दर्शन और धर्मसभा का आयोजन होगा। इसके उपरांत स्वामी वात्सल्य की व्यवस्था प्रातः 11 बजे से दादाबाड़ी परिसर में रहेगी।
प्रवचन श्रंखला 9 जुलाई 2025 बुधवार से प्रतिदिन प्रातः 8:45 से 9:45 बजे तक आयोजित की जाएगी। सकल जैन संघ के सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जिनवाणी श्रवण का लाभ लें।
शुभ मंगल प्रवेश सदर बाजार जैन मंदिर से श्री जिनकुशल सूरी दादाबाड़ी, एम.जी. रोड, रायपुर में रहेगा।



