रायपुर

स्वर्णिम सफर के 19 साल-एक उपलब्धि भरा अध्याय‘‘ ‘‘महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल काॅलेज का 19 वां स्थापना दिवस समारोह

‘उमा वाणी रायपुर न्यूज

स्वर्णिम सफर के 19 साल-एक उपलब्धि भरा अध्याय‘‘
‘‘महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल काॅलेज का 19 वां स्थापना दिवस समारोह

महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल काॅलेज, रायपुर ने गर्वपूर्वक अपना 19 वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें आमंत्रित अतिथियों काॅलेज के ट्रस्ट्रीगण, शिक्षकगण, विद्यार्थी, स्टाफ सदस्य ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके उपरांत काॅलेज के आदर्णीय ट्रस्ट्रीगण श्री नवल किशोर अग्रवाल जी ने काॅलेज में कार्यरत सभी प्रध्यापकगण को शुभकामनाएं दी, श्री राजेन्द्र अग्रवाल जी ने काॅलेज के बेमिसाल 19 साल पूरे होने की खुशी जाहिर करते हुए कहा यह हम सभी के लिए गर्व की बात है यह कहते हुए शुभकामनां दी , श्री प्रहर्ष प्रमोद अग्रवाल जी ने काॅलेज के प्रति समर्पित ट्रस्ट्रीगण, शिक्षकगण एवं विद्यार्थीयों को शुभकामनाएं दी ।

काॅलेज के पूर्व चेयरमेन श्री राजेश अग्रवाल, चेयरमेन श्री रमेश अग्रवाल ने महाविद्यालय की अब तक की उपलब्धियों, उत्कृष्ट, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में काॅलेज की सक्रिय भागीदारी की सराहना की, एवं काॅलेज में कार्यरत प्रत्येक कर्मचारीगण को विशेष शुभकामनाएं दी। एवं इस अवसर पर काॅलेज के सहायक कर्मचारियों को उनके योगदान के सराहना स्वरूप् उन्हें भेंट प्रदान किया गया।

महाविद्यायल की इंचार्ज प्राचार्या सुश्री श्वेता तिवारी ने काॅलेज की स्थापना दिवस पर काॅलेज की उत्कृष्टता को बनाये रखने में सभी के निरंतर प्रयासों का परिणाम है एवं आज के दिन हमें अपने संस्थान की उपलब्धियों को याद करते हुए, भविष्य की नई योजनाओं और लक्ष्यों के लिए संकल्प लेने का अवसर भी प्राप्त होता है इस प्रकार उन्होंने सभी को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएॅं दी एवं महाविद्यालय की निरंतर प्रगति की कामना की।

कार्यक्रम में काॅलेज की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई, जिसमें पिछले वर्षो की उपलब्धियों का विवरण दिया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों में गर्व की भावना और काॅलेज के प्रति समर्पण को और अधिक प्रबल करता हैं। इस पूरे कार्यक्रम की इंचार्ज सुश्री शिवांगी मिश्रा एवं सुश्री शाहिन शेख थे।

Related Articles

Back to top button