रायपुर

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान जवान संविधान सभा में शामिल होने रायपुर आ रहे

उमा वाणी न्यूज़ रायपुर

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान जवान संविधान सभा में शामिल होने रायपुर आ रहे

रायपुर/06 जुलाई 2025। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 7 जुलाई को रायपुर आ रहे हैं। वे सुबह 11.45 बजे रायपुर पहुंचेगे। दोपहर 12.30 से 2.30 बजे तक साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में ‘‘किसान जवान संविधान’’ सभा में शामिल होंगे। वे शाम 4 बजे राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक लेंगे। शाम 5 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक लेंगे। श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, संगठन, केसी वेणुगोपाल भी रायपुर आ रहे है। श्री खड़गे शाम को 6 बजे वापस रवाना होंगे।

सुशील आनंद शुक्ला
अध्यक्ष कांग्रेस संचार विभाग
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Related Articles

Back to top button