(उमा वाणी) रायपुर

हर वर्ष की भांति इस वर्ष दिनांक *28 जुलाई 2025 को विश्व हेपेटाइटिस दिवस
का आयोजन किया गया। शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोखों पारा में वार्ड पार्षद महोदय की अध्यक्षता में, हेपेटाइटिस दिवस मनाया गया।शासन के निर्देशानुसार विश्व हेपेटाईटिस दिवस के उपलक्ष्य में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री मनीष मेजर वार,के मागदर्शन में नोडल अधिकारी डॉ. विमल किशोर राय के उपस्थिति मे , हेपेटाइटिस से बचाव एवं नियंत्रण के संबंध में जानकारी दी गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी जी ने जानकारी देते हुए बताया कि हेपेटाइटिस का मुख्य कारण एल्कोहॉल के साथ-साथ नान-एल्कोहॉल फैटी लिवर भी होता है, हेपेटाइटिस से सावधानी बरतने हेतु एल्कोहॉल के साथ-साथ जंक फूड सेवन *न* करने की सलाह दी गई, हेपेटाइटिस के *प्रमुख लक्षण बुखार व थकान, भूख कम लगना, उल्टी, त्वचा में खुजली, गहरे रंग का पेशाब, शरीर में दर्द* इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । हेपेटाइटिस बी व सी के बारे में भी बताया गया कि *असुरक्षित इंजेक्शन, गोदना, कान-नाक छिदवाने में संक्रमित सूई और स्याही के उपयोग, संक्रमित यौन संबंध और संक्रमित रक्त के संपर्क* में आने से फैलता है। इससे बचाव के लिए इंजेक्शन और रेजर ब्लेड का एक ही बार उपयोग करें। रक्त पंजीकृत ब्लड बैंक से लें, नवजातों को हेपेटाइटिस बी की खुराक दें, हेपेटाइटिस पॉजिटीव माताओं से जन्मे नवजात को 24 घंटे में हेपेटाइटिस इम्यूनोग्लोबिन और एच.बी.आई.जी इंजेक्शन लगाना जरूरी हैं।
हेपेटाइटिस बी और सी निःशुल्क जांच,परामर्श, ईलाज और टीकाकरण की सुविधा जिले के सभी शासकीय अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध है। लोगों से अपील की गई है कि वे नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं। इस अवसर पर खोखों पारा में कार्यरत समस्त मितानिनों का हेपेटाइटिस बी एवं सी की जांच एवं हेपेटाइटिस बी का टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के समस्त स्टॉफ एवं idsp डाटा मैनेजर श्री अभिषेक सिंह उपस्थित रहें।


