छत्तीसगढ़रायपुर

गुरुकुल महिला महाविद्यालय में आजमुंशी प्रेमचंद जी की जयंती पर महाविद्यालय में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया


गुरुकुल महिला महाविद्यालय में आज दिनांक 31.7.2025 को मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती पर महाविद्यालय में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया| इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उनकी साहित्यिक विरासत और सामाजिक योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने प्रेमचंद के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला, जिसमें उनके उपन्यासों और कहानियों के माध्यम से समाज की वास्तविकता को उजागर करने की क्षमता को सराहा गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं का साहित्य से जुड़ाव बनाये रखना और ऐसे कालजयी साहित्यकार के व्यक्तित्व से उनको अवगत कराना है|
कार्यक्रम में संस्था से ऋचा रथ और डॉ प्रीतिमाला सिंग ने प्रेमचंद जी की जीवनी और साहित्य से छात्राओं को अवगत कराया,उनके कहानियों एवं जीवन से जुड़े पहलुओ को प्रश्नोत्तरी के माध्यम से छात्राओं का मनोरंजन किया। साथ ही प्रेमचंद जी के साहित्यिक रचनाओं के विचारों को पोस्टर द्वारा महाविद्यालय परिसर में प्रदर्शित किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ सीमा चंद्राकर ने किया। हमारा उद्देश्य ऐसे साहित्यिक कार्यक्रमों से साहित्य के आदर्शों और योगदान से नई पीढ़ी को अवगत कराया जाना है।

Related Articles

Back to top button