छत्तीसगढ़रायपुर

अग्रसेन महाविद्यालय में नवप्रवेशित छात्रों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन

 

दिनांक 01/08/2025 /रायपुर , छात्रजीवन में समर्पण की भावना अच्छे लक्ष्य की प्राप्ति के लिए एक मात्र रास्ता होता है इसलिए अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अपने लक्ष्य का निर्धारण पहले ही कर लेना चाहिए, ये बातें कहीं मुख्यातिथि के रूप में रायपुर संभाग के आयुक्त एवं कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति महादेव कावरे ने अवसर था पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महाविद्यालय में नवप्रवेशित छात्रों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का।
वही महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ व्ही के अग्रवाल ने कहानियों के माध्यम से छात्रों को संबोधित किया और कहा कि महाविद्यालय के 3 सूत्र संकल्प, साधना और समर्पण छात्रों को अपने जीवन में उतरना चाहिए शिक्षा के प्रति संकल्प साधना और शिक्षा के लिए समर्पण की भावना ही छात्रों को जिम्मेदार बनाती है।महाविद्यालय के स्थापना और उद्देश्य के बारे में बताते हुए महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ अमित अग्रवाल ने छात्रों को महाविद्यालय के सुविधा एवं कार्य के बारे में बताया।
महाविद्यालय कि जानकारी पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से वाणिज्य विभाग के प्रोफेसर अभिनव अग्रवाल दी जिससे छात्रों को महाविद्यालय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई है और पुराने छात्रों ने नए छात्रों के समक्ष अपने महाविद्यालय के गतिविधियों और अनुभव को साझा किया।प्रबंधन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ शोभा अग्रवाल ने राष्ट्रीय शिक्षा निति २०२० की जानकारी दी। एन एस एस की जानकारी डॉ दीपिका अवधिया ने दी। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ युलेंद्र कुमार राजपूत किया। । इस अवसर पर महाराजधिराज अग्रसेन शिक्षण संघ के कोषाध्यक्ष अजय दानी, आई क्यू ऐ सी प्रभारी डॉ डॉली पांडेय , अग्रसेन शिक्षण समिति के सहसचिव रविंद्र अग्रवाल, समाजसेवी उमेश अग्रवाल शामिल हुए।

कार्यक्रम का संचालन पत्रकारिता विभाग डॉ आकांक्षा दुबे ने किया कार्यक्रम की जानकारी प्रो. अभिषेक अग्रवाल ने दी , इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं अन्य प्राध्यापक शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button