छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में CAF कमांडर की आत्महत्या: जवानों की मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं और तनाव के मुद्दे पर चर्चा तेज

कोंडागांव, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पदस्थ एक जवान ने खुद को गोली मार ली। कोंडागांव जिले में बयानार स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। जवान की पहचान सीएएफ कैंप में पदस्थ प्लाटून कमांडर दिनेश सिंह के रूप में हुई है। वह दुर्ग जिले का निवासी बताया जा रहा है। 5 दिन पहले भी बीजापुर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) जवान ने आत्मत्या की थी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नक्सल प्रभावित क्षेत्र बयानार में सीएएफ के जवान ने खुद को गोली मारी है। दर्दनाक घटना देर रात की बताई जा रही है। हालांकि अभी तक जवान के आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि जवान ने गोली चलाने से पहले पूरा घटनाक्रम खुद रिकॉर्ड किया, लेकिन इसकी पुष्टि पुलिस या सीएएफ की ओर से नहीं की गई है।

जवान द्वारा खुद के सर्विस रायफल से आत्महत्या करने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस मामले पर अब तक किसी भी अधिकारी का घटना के संबंध में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जवान ने आत्महत्या क्यों की, क्या किसी से विवाद हुआ था आदि जानकारी पुलिस एकत्रित कर रही है। पुलिस अफसरों का कहना है कि अभी जांच जारी है। जांच के बाद ही कुछ बता पाएंग

बता दें कि 5 दिन पहले बीजापुर के मिनगाचल केंद्रीय रिजर्व पुलिस 22 वाहिनी में पदस्थ आरक्षक ने खुदकुशी की थी। आरक्षक पप्पू यादव बिहार के भोजपुरी जिले का निवासी था। उसने छुट्टी से वापस आने के बाद आत्महत्या कर ली। नैमेड़ थाना की पुलिस अभी इस मामले में जांच कर रही है। नक्सल क्षेत्र में तैनात जवानों के द्वारा लगातार खुदकुशी की घटना सामने आ रही है, जिसने राज्य और केंद्र सरकार की चिंता बढ़ा दी है।

Related Articles

Back to top button