छत्तीसगढ़रायपुर

मंडल एवं सेक्टर कमेटी गठन हेतु शहर कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न,,,,प्रभारी विजय जांगिड़ ,पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया ने ली बैठक।

(उमा वाणी) रायपुर

शहर जिला काँग्रेस कमेटी रायपुर

मंडल एवं सेक्टर कमेटी गठन हेतु शहर कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न,,,,प्रभारी विजय जांगिड़ ,पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया ने ली बैठक।

रायपुर, दिनांक 28 जुलाई 2025 |
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मंडल व सेक्टर कमेटी गठन के तहत रायपुर जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने हेतु आज शहर कांग्रेस कमेटी रायपुर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में छत्तीसगढ़ प्रभारी विजय जांगिड़ शहर कांग्रेस कमेटी के प्रभारी पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों, जिला व ब्लॉक स्तर के नेताओं तथा मोर्चा संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक लेकर मंडल एवं सेक्टर कमेटियों के गठन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।

डॉ. डहरिया ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार 31 जुलाई 2025 तक सभी मंडल एवं सेक्टर कमेटियों का गठन अनिवार्य है। इसके लिए जिला प्रभारीगण अपने-अपने प्रभार क्षेत्र में स्थानीय सांसद, विधायक, वरिष्ठ नेताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही, उन्होंने सभी ब्लॉक प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे सतत निगरानी रखते हुए इस कार्य में तेजी लाएं।
बैठक में सभी उपस्थित जनों ने एकमत होकर संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु मंडल व सेक्टर कमेटियों के गठन में समर्पित रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
इस बैठक में शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे विकास उपाध्याय प्रमोद दुबे दीपक दुबे पंकज शर्मा शैलेश नितिन त्रिवेदी महेंद्र छाबड़ा छाया वर्मा शिव सिंह ठाकुर अजय साहू मनोज कंदोई सुनील कुकरेजा जी श्रीनिवास बंशी कन्नौजे अविनय दुबे सहित समस्त पदाधिकारीकरण उपस्थित थे।

बंशी कन्नौजे
प्रवक्ता
शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर

Related Articles

Back to top button