रायपुर

Rotary Club of Raipur Elegance की होनहार बच्चों के लिए एक पहल स्पर्धा

(उमा वाणी )न्यूज रायपुर

Rotary Club of Raipur Elegance की होनहार बच्चों के लिए एक पहल स्पर्धा

Rotary Club of Raipur Elegance ने Rotary District 3261 के महत्वपूर्ण इवेंट Spardha के अंतर्गत 13 वर्ष तक के बच्चों के लिए बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया, इसमें Under-11 और Under-13 के बच्चों को शामिल किया गया, साथ ही beginners को भी मौका दिया गया, ताकि बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिले।

यह सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक प्रेरणादायक पहल थी, जिसका उद्देश्य बच्चों को इंडोर गेम्स की बजाय आउटडोर गेम्स की ओर प्रोत्साहित करना और उन्हें शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना था।

यह कार्यक्रम 15 और 16 अगस्त को आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 100 बच्चों ने भाग लिया। क्लब की ओर से बच्चों को फल इत्यादि वितरित किए गए। क्लब फाउंडर रोटे मनीषा अग्रवाल प्रेसीडेंट रोटे नीरू अग्रवाल सेकेट्ररी रोटे तनुऋ अग्रवाल और चेयरपर्सन रोटे सुरूचि
टावरी का काफी बड़ा योगदान रहा

क्लब की प्रेसीडेंट नीरु अग्रवाल ने कहा, “आजकल बच्चे मोबाइल के प्रति अत्यधिक आकर्षित हो रहे हैं, इसलिए हमें उन्हें फिजिकल एक्टिविटी की ओर ले जाने के लिए ऐसे प्रयास करते रहना चाहिए।”

Related Articles

Back to top button