छत्तीसगढ़रायपुर

महाविद्यालय में आर जे से सीखे ऑडियो प्रोडक्शन के बारीकियां

 

23/08/2025

रायपुर पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महाविद्यालय में रेडियो पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें पत्रकारिता विभाग के सभी छात्रों ने हिस्सा लिया। महाविद्यालय की पूर्व छात्रा आरजे अंजनी ने छात्रों को बताया कि रेडियो संवाद अन्य मीडिया माध्यमों से थोड़ा अलग और यूनिक है इसमें अपने आवाज के माध्यम से हम लोगों को प्रभावित करता है साथ ही अपने आवाज को कैसे अच्छा बनाया जा सकता है कि सुनने वाले श्रोताओं को पसंद आए और कुछ सिंपल मैथड और ट्रिक से समझाया कि न्यूज को कैसे पहचान सकते है श्रोताओं के रुचि के अनुसार उसे कैसे नए तरीके से प्रस्तुत कर सकते है।
आज का व्याख्यान छात्रों को एक एक्टिविटी देकर उनके विचार जान कर समाप्त की गई। अंत में पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्षों डॉ आकांक्षा दुबे ने छात्रों को रेडियो से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।आज के व्याख्यान में विभागाध्यक्ष सहित प्रो हेमंत सहगल और प्रो रितुलता तारक प्रो जिज्ञासा परमार उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button