राजनीति विज्ञान परिषद का गठनडॉ राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर
(उमा वाणी) न्यूज राजधानी रायपुर
राजनीति विज्ञान परिषद का गठनडॉ राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर 
डॉ राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर
छत्तीसगढ़ में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा प्राचार्य डॉ प्रीति मिश्रा के संरक्षण में राजनीति विज्ञान परिषद का गठन किया है।जिसके अध्यक्ष अंजलि यादव,उपाध्यक्ष हर्षा चंद्राकर एम ए तृतीय सेमेस्टर तथा सचिव कल्याणी तंबोली एवं कोषाध्यक्ष गीतांजलि साहू एम ए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा बनीं। प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष ने परिषद के सभी पदाधिकारियों को बैच लगाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि परिषद के माध्यम से छात्राओं में नेतृत्व करने की क्षमता विकसित होती।परिषद के माध्यम से वर्षभर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों से छात्राओं का कलात्मक एवं सृजनात्मक विकास होगा।विभागाध्यक्ष डॉ मनीषा शर्मा ने पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पठन पाठन के साथ ही साथ अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं का बौद्धिक विकास करना ही राजनीति विज्ञान विभाग का उद्देश्य है। परिणाम स्वरूप प्रति वर्ष पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के एम ए राजनीति विज्ञान के प्रवीण्य सूची विभाग की छात्राओं ने स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ भूपेंद्र कुमार साहू ने किया। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग की छात्राएं उपस्थित रही।