रायपुर

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस का गौसेवा : श्रद्धा और करुणा का प्रतीक

(उमा वाणी) न्यूज राजधानी रायपुर

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस का गौसेवा : श्रद्धा और करुणा का प्रतीक

गौसेवा अपने आप में श्रद्धा, आस्था और करुणा का प्रतीक है। इसी भावना के साथ रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस ने पितृपक्ष के पावन दिनों में गौशाला का दौरा कर गौ सेवा कार्य संपन्न किया। दिनांक 15-09-2025, सोमवार को क्लब के लगभग 25 सदस्यों ने गौशाला पहुँचकर गायों के लिए चारा, गुड़ तथा बीमार गायों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की।

इस सेवा कार्य में क्लब की प्रेसिडेंट रोटेरियन नीरू अग्रवाल, सेक्रेटरी रोटेरियन तनुश्री अग्रवाल, चेयरपर्सन रोटेरियन स्मिता महिष्वरी सहित अन्य सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने गायों की सेवा में समय देकर दया और सहानुभूति का परिचय दिया तथा समाज में सेवा और संवेदनशीलता का संदेश फैलाया।

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस की यह पहल केवल सेवा नहीं, बल्कि मानवीय मूल्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास है। क्लब निरंतर ऐसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहकर जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध

Related Articles

Back to top button