छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने उपमुख्यमंत्री शर्मा व राजस्व मंत्री वर्मा से की मुलाकात

रायपुर। छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन (सीसीटीडब्ल्यूए) का एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष अंजय शुक्ला के  नेतृत्व  में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से मुलाकात की,मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल से उन्हें अल्ट्राटेक कुकुरडीह प्लांट के भाड़े मेंं आ रही परेशानी के बारे में जानकारी दी और बताया कि लगातार मांग के बात भी अल्ट्राटेक कुकुरडीह  प्लांट प्रबंधन द्वारा भाड़ा नहीं बढ़ाया जा रहा है ,आपसे सहयोग का निवेदन है।

उपमुख्यमंत्री शर्मा द्वारा सहयोग करने का आश्वासन दियां गया । इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने राजस्व  मंत्री टंकराम वर्मा से भी मिलकर इस संबंध में पूरी जानकारी दी,  उन्होंने भी पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया ।

प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष श्री शुक्ला के साथ संरक्षक गण अशोक जैन ,सुधीर अग्रवाल ,इंद्रजीत सिंह,सुखदेव सिंग सिद्धु, प्रवक्ता अरुण तुलस्यान कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह संगठन मंत्री गणेश जैसवाल  ,सुखदेव सिंह सिद्धू (अध्यक्ष आरबीकेपीएस) सदस्यगण मनोज गुप्ता,आशीष अग्रवाल , सुब्रत डे, सुखदेव सिंह ,जसवंत सिंह सैनी ,सनोज सिंह ,वैभव जग्गी ,सुखमोहन सिंह बावा ,पुरुषोत्तम भीटे ,मिथलेश वर्मा, हरविंदर खंडूजा धनवंत सिह गिल सहित अन्य सदस्यगण शामिल थे।

Related Articles

Back to top button