रायपुर

विजयादशमी उत्सव – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

तात्याटोपे नगर (बजरंग नगर बस्ती)

विजयादशमी उत्सव – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन

शताब्दी वर्ष में बस्तियों में भी हो रहे संघ के कार्यक्रम

रायपुर/राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रायपुर के तात्याटोपे नगर की बजरंग नगर बस्ती में आज स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला.
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष आरएसएस की स्थापना को सौ वर्ष पूरे हुए हैं. अपने शताब्दी वर्ष में आरएसएस ने रायपुर के बस्तियों तक अपने कार्यक्रम की योजना बनाई है.इसी संदर्भ में आज बजरंग नगर बस्ती में संघ ने अपना विजयादशमी उत्सव मनाया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर सह शारीरिक प्रमुख अभिषेक राय जी ने कहा कि संघ के यह 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा राष्ट्र को समर्पित है.वर्ष 1925 में संघ की स्थापना से लेकर आज 100 वर्ष पूर्ण होने तक संघ ने विभिन्न माध्यमों से राष्ट्र की सेवा की है.हिंदू समाज को संगठित एवं जागृत करने के उद्देश्य से काम कर रहा संघ का आज देश भर में विशाल स्वरूप देखने मे मिल रहा है.सामाजिक समरसता,स्वदेशी,कुटुंब प्रबोधन,पर्यावरण, नागरिक कर्तव्य बोध इन पंच परिवर्तन को लेकर संघ आगामी वर्षो में देश की साधना करने वाला है.
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री मुकेश कुमार सोनी जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को देशभक्ति जगाने वाला संगठन बताते हुए कहा कि संघ ने अपने कार्यों, सेवा और समर्पण से देश मे एक नई चेतना लाई है.इसीलिए देश मे सभी लोग आज संघ से जुड़ना चाह रहे हैं.
आज के विजयादशमी उत्सव में नगर संघचालक माननीय श्री संजय जोशी जी ,सह नगर कार्यवाह श्री निशात शर्मा जी और नगर के शारीरिक प्रमुख श्री डोलमणि विश्वकर्मा जी , चंद्रहास यादव, राजू साहू, निखिल नागवानी, सुनिल साहू, प्रियांश सराफ, नितिन साहू, प्रतीक साहू, सतीश शर्मा, कृष्ण शर्मा , लक्की सोनी सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित थे.
गणवेश मे कुल स्वयंसेवक :- 53

Related Articles

Back to top button