जय भीम जय काशीराम जय भारत
बहुजन समाज पार्टी
छत्तीसगढ़ निषाद पार्टी प्रदेश इकाई बहुजन समाज पार्टी में शामिल
आज दिनाक 6 अक्टूबर रायपुर के महादेव घाट स्थित अग्रवाल मैरिज पैलेस में बहुजन समाज पार्टी की मीटिंग में बसपा के राज्यसभा सांसद माननीय रामजी गौतम जी की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ निषाद पार्टी की पूरी प्रदेश इकाई का विलय बहुजन समाज पार्टी में हो गया
निषाद पार्टी निर्बल इंडिया शोषित हमारा आम दल के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री राजकुमार निषाद जी और उनके सैकड़ो साथी छत्तीसगढ़ की पूरी इकाई में आज बहुजन समाज पार्टी की विचारधारा और माननीय बहन कुमारी मायावती जी की सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय की नीति से प्रभावित होकर अपनी पूरी पार्टी का विलय बहुजन समाज पार्टी में कर लिया
बसपा के राज्यसभा सांसद माननीय राम जी गौतम जी ने कहा कि निषाद पार्टी के बसपा में विलय होने से हमारा गठबंधन और मजबूत हो गया है बसपा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और निषाद पार्टी मिलकर छत्तीसगढ़ में बहुमत की सरकार बनाने की दिशा में काफी आगे बढ़ गए हैं ऐसे में हमारे गठबंधन में और भी कई सामाजिक और राजनीतिक दलों के शामिल होने की उम्मीद है इस खास आयोजन के अवसर पर एड नर्मदा प्रसाद अहिरवार मनीष आनंद द्वय केंद्रीय कोऑर्डिनेटर बसपा छत्तीसगढ़ और दाऊराम रत्नाक ओ पी बाजपेई दुजराम बौद्ध देवलाल सोनवंशी राधेश्याम सूर्यवंशी सर्व प्रदेश प्रभारी गण और हेमंत पोयाम प्रदेशाअध्यक्ष छत्तीसगढ़ और सैकड़ो की संख्या में दोनों पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे