रायपुर

जनता की मांग शराबबन्दी फिर सरकार शराब क्यो बेचना चाहती है

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

जनता की मांग शराबबन्दी फिर सरकार शराब क्यो बेचना चाहती है ?

शराबबंदी के पक्ष में महिलाये,किसान,युवा अब वाहन चालक भी समर्थन में फिर भाजपा मौन क्यों है?

रायपुर/26अक्टूबर2025/प्रदेश में उठ रही शराबबन्दी की मांग का समर्थन करते हुऐ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा शराब को खराब बतानी वाली भाजपा सरकार में शराब बंदी पर मौन क्यो है?प्रदेश में महिलाये,किसान ,युवा व्यापारी वर्ग अब ट्रासंपोर्ट वाहन चालक भी शराब बंदी की मांग कर रहे है लेकिन सरकार ज्यादा से ज्यादा शराब बेचने की जुगत बैठा रही है नई आबकारी नीति बनाने शराब बनाने और पिलाने वालो से राय मशविरा लेकर नीतियां बना रही है आखिर सरकार जनता की आवाज क्यो नही सुन रही है?सरकार शराब क्यो बेचना चाहती है?महिलाओं के गृहस्थ जीवन को तबाह क्यो करना चाहती है?प्रदेश के भविष्य को नशा के गर्त में क्यो धकेलना चाहती है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के दो साल के कार्यकाल में अवैध शराब गली गली बिक रहे है।सरकारी दुकानों से कमीशन लेकर पेटी पेटी शराब अवैध तरीके से बेचने उपलब्ध कराई जा रही है।शराब की काली कमाई के लिए भाजपा क्या प्रदेश को नशा की कुआ में धकेलना चाहती हैं।सरकार को शराब से राजस्व की चिंता है शराब के कारण हो रही समाजिक,परिवारिक नुकसान की चिंता नही है।भाजपा जब विपक्ष में थी तब शराबबन्दी के लिए महिलाओं से गंगाजल कलश यात्रा निकालकर शराबबन्दी की कसमें खायी थी।अब सत्ता में शराब की काली कमाई खा रही है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार को जनता की आवाज सुनना चाहिए शराब बंदी की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए नई आबकारी नीति में शराब बंदी मुख्य विषय होना चाहिए

धनंजय सिंह ठाकुर
वरिष्ठ प्रवक्ता
प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Related Articles

Back to top button