छत्तीसगढ़रायपुर

अपना घर आश्रम रायपुर में दिवाली मिलन समारोह

अपना घर आश्रम रायपुर में दिवाली मिलन समारोह

अपना घर आश्रम ग्राम गोढ़ी रायपुर में कल दिनांक 26.10.25 को दिवाली मिलन समारोह आश्रम में पुरे हर्ष उल्लास के साथ प्रभुजी के साथ मनाया गया

यह समारोह बसना के विधायक महोदय श्री संपतलाल अग्रवाल जी मुख्य अतिथि की उपस्तिथि में मनाया गया ।

इस समारोह में श्री गोपाल प्रसाद अग्रवाल जी ने अपने उ‌द्बोधन में कहा की आश्रम द्वारा की जा रही मानव सेवा पूर्ण सेवा भाव से की जाती है अध्यक्ष महोदय श्री गोपाल प्रसाद सुल्तानिया जी अपने उ‌द्बोधन में आश्रम की पूरी जानकारी प्रदान की एवं सेवा के बारे में बताया यही मानव सेवा सच्ची माधव सेवा है कहा, समारोह में उपस्थित श्री संपतअग्रवाल जी बसना विधायक महोदय ने अपने उ‌द्बोधन में इस सेवा की संसार की सर्वश्रष्ठ सेवा बताया एवं इसे अद्भुत सेवा कार्य कहा, समारोह में उपस्थित आश्रम के संरक्षक श्री ओमी बागडिया एवं सतीश अग्रवाल जी द्वारा इस सेवा कार्य की जमकर तारीफ की एवं अग्रवाल महिला मंडल द्वारा आश्रम द्वारा की जा रही सेवा को अति वन्दनीय सेवा कहा, अंत में आश्रम के सचिव श्री राजकुमार नागपाल जी द्वारा आश्रम में जा रही सेवा उपचार, भोजन सेवा प्रभुजी के स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी के साथ बताया की आश्रम द्वारा अभी तक 364 प्रभुजी का रेस्क्यू किया गया एवं 214 प्रभुजी का पुनर्वास हुआ है, एवं आश्रम द्वारा प्रभुजी के आधार कार्ड राशन कार्ड आयुष्मान कार्ड की बनाये जाने की जानकारी दी ।

इस समारोह में मुख अतिथि श्री संपत लाल अग्रवाल बसना विधायक सरंक्षक श्री ओमी बागडिया, सतीश अग्रवाल आश्रम के संस्थापक महोदय श्री गोपाल प्रसाद अग्रवाल जी अध्यक्ष महोदय श्री गोपाल प्रसाद सुल्तानिया, उपाध्यक्ष श्री चिमनलाल जी अग्रवाल, सचिव श्री राजकुमार अग्रवाल, कोशाध्यक्ष श्री कमल किशोर अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती गंगा अग्रवाल नरसिंह अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल अग्रवाल महिला मंडल के सभी सदस्य एवं रायपुर के गणमान्य नागरिक एवं आश्रम के सभी सेवा साथी मोजूद रहे.

Related Articles

Back to top button