छत्तीसगढ़धर्म - आध्यात्मरायपुर
श्री सहस्त्रबाहु जी की जयंती मनाई गई

श्री सहस्त्रबाहु जी की जयंती मनाई गई
रायपुर अग्रदूत। श्री सहस्त्रबाहु जी ताम्रकार समाज के जनक हैं, अध्यक्ष धीरज ताम्रकार व प्रसार प्रचार पदाधिकारी प्रफुल्ल कुमार ताम्रकार ने बताया कि
श्री सहस्त्रबाहु जी की जयंती का आयोजन ताम्रकार समाज रायपुर छत्तीसगढ़ लगभग विगत 05 दशक से निरंतरता से किया जा रहा हैं, यह कार्यक्रम पुरानी बस्ती रायपुर छत्तीसगढ़ स्थित नागरी दास मंदिर के प्रांगण पर करते आ रहे हैं, इस कार्यक्रम में समाज कि समस्त महिलाएं, बच्चे, युवा और वरिष्ठगण एक साथ सम्मिलित होते हैं।

इस कार्यक्रम में अनेक प्रकार का सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाता हैं, इस कार्यक्रम में वरिष्ठजनों एवं उपलब्धि प्राप्त लोगों का सम्मान भी किया गया। यह कार्यक्रम समाज के प्रत्येक को एकसूत्र में पिरोए रखता हैं।



