सुशासन तिहार:- तृतीय चरण में रायपुर नगर निगम द्वारा जोनवार समाधान शिविर लगाया जा रहा, जोन 7 के तहत 23 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम जीई मार्ग में समाधान शिविर
उमा वाणी न्यूज रायपुर
सुशासन तिहार:- तृतीय चरण में रायपुर नगर निगम द्वारा जोनवार समाधान शिविर लगाया जा रहा, जोन 7 के तहत 23 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम जीई मार्ग में समाधान शिविर
रायपुर – प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आदेशानुसार और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव के निर्देशानुसार सुशासन तिहार 2025 के प्रथम चरण के अंतर्गत विगत दिनांक 8 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आम जनता से मांगों और शिकायतों से सम्बंधित ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन सभी 10 जोनों के समस्त 70 वार्डों में लगाए जाकर प्राप्त किये गए. द्वितीय चरण में लगभग 1 माह में प्रथम चरण में प्राप्त आम जनता की मांगों और शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक समाधान करने का कार्य अत्यंत तेज गति से प्रतिदिन नियमित किया गया. रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, आयुक्त श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत दिनांक 5 मई से 31 मई के अंतर्गत समाधान शिविर लगाकर सम्बंधित विभागीय अधिकारीगण आवेदकगणों को उनके आवेदन पर की गयी समाधान की कार्यवाही की जानकारी देने और विभिन्न शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं की हितग्राहियों को जानकारी देने का जोनवार क्रम जारी है, ताकि पात्र हितग्राहीगण केन्द्र सरकार और छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न लाभदायी योजनाओं से सहजता और सरलता से वांछित तौर पर पूर्ण लाभान्वित हो सकें. इसके अंतर्गत सुशासन तिहार 2025 के तृतीय चरण के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा जोनवार क्रमवार तरीके से रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोनों में विभिन्न प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर समाधान शिविर आयोजित किये जाने का क्रम जारी है. इस क्रम में नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 7 के तहत दिनांक 23 मई को पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम जीई मार्ग, जोन 5 के तहत 26 मई को महाराष्ट्रीयन तेली समाज भवन अश्वनी नगर सुन्दर नगर, जोन 6 के तहत 26 मई को शहीद संजय यादव उच्चतर माध्यमिक शाला संजय नगर टिकरापारा, जोन 8 के तहत 27 मई को सामुदायिक भवन भारत माता स्कूल के सामने टाटीबंध, जोन 9 के तहत 28 मई को नवनिर्मित गारमेंट फैक्ट्री के भीतर मोवा रायपुर, जोन 10 के तहत 30 मई को सामुदायिक भवन गुरुद्वारा देवपुरी में सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया है.