चारभांटा, कबीरधाम में आज मुझे नहीं मिला एक भी मुसवा, चप्पा-चप्पा छान मारा कहीं नहीं मिला ।
वैसे मिलेगा भी कैसे? मुसवे यहाँ नहीं, धान का गबन और कमीशन वाले असली मुसवे तो सरकार में बैठे हैं ….बड़े VIP मुसवे !
कौन हैं ये बड़े मुसवे? अभी थोड़ी देर में कबीरधाम जिला कलेक्टर ऑफिस के सामने खुलासा होगा ! कबीरधाम। जिले में 7 करोड़ रुपए के धान खराब होने के मामले में सियासत गरम हो गई है। 15 जनवरी को जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने सीधे बाजार चारभांठा के धान खरीदी केंद्र का दौरा किया।
निरीक्षण के दौरान अमित जोगी ने स्टाफ से सख्त सवाल पूछे “कहाँ है वो चूहा जिसने 7 करोड़ का धान खा लिया?” उन्होंने मौके पर एक चूहे को ढूंढने पर 10 रुपए का इनाम भी रखा। जोगी कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद थे।
निरीक्षण के बाद अमित जोगी ने कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा और अधिकारियों से मांग की कि इस पूरे मामले की CBI जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ भ्रष्टाचार या लापरवाही का नहीं, बल्कि सिस्टम में व्यापक गड़बड़ी का संकेत है।



