
रायपुर उमा वाणी समाचार 9827191910
रायपुर में द शोवितम-आइसाडोरा स्टोर की भव्य शुरुआत, बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री ने किया उद्घाटन
रायपुर। फैशन प्रेमियों के लिए एक खास सौगात के रूप में द शोबितम आइसाडोरा के नए स्टोर की ग्रैंड ओपनिंग रविवार को प्लाजो सेंटर, अवंति विहार रोड में की गई। इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और स्टोर का उद्घाटन किया।
इस मौके पर नेहा टंडन शर्मा, जो Isadora Life की संस्थापक (Founder) हैं, ने बताया कि शोबितम एक प्रतिष्ठित भारतीय एथनिक वियर ब्रांड है, जो पारंपरिक साड़ियों की समृद्ध विरासत को आधुनिक सौंदर्यबोध के साथ प्रस्तुत करता है। हाल ही में शोबितम ने Isadora Life (आइसाडोरा लाइफ) का अधिग्रहण किया है जो रेडी-टू-वियर प्री-स्टिच्ड साड़ियों के सेगमेंट में भारत की सबसे बड़ी और लीडिंग ब्रांड है। इस साझेदारी के बाद ब्रांड अब शोबितम-आइसाडोरा के रूप में एक व्यापक और विशिष्ट कलेक्शन लेकर आया है।
नए स्टोर में ग्राहकों को Silk Mark प्रमाणित शुद्ध रेशमी साड़ियों का शानदार चयन मिलेगा, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों की प्रीमियम साड़ियां शामिल हैं जैसे गदवाल, रंगकाट और कांचीवरम। इसके साथ ही यहां सभी अवसरों के लिए एक्सक्लूसिव प्री-स्टिच्ड रेडी-टू-वियर साड़ियां उपलब्ध होंगी, जो हर साइज में और ग्राहक की ऊंचाई के अनुसार कस्टमाइज्ड की जाएंगी।
स्टोर में पूरे परिवार के लिए संपूर्ण एथनिक कलेक्शन उपलब्ध होगा जिसमें साड़ियां, लहंगे, कुर्तियां, ड्रेसेज़, किड्स वियर और पारंपरिक ज्वेलरी शामिल हैं।
शोबितम-आइसाडोरा का उद्देश्य उच्च गुणवत्ता, आधुनिक स्टाइल और भारतीय परंपरा का संगम प्रस्तुत करते हुए रायपुर को एक प्रीमियम एथनिक फैशन डेस्टिनेशन बनाना है।



