रायपुर

मैक की छात्रा सी.एच. अलिख्या ने राष्ट्रीय स्तर पर फहराया परचम

रायपुर उमा वाणी समाचार 9827191910

उमा वाणी समाचार की तरफ से

शुभकामना सी.एच. अलखिया 

मैक की छात्रा सी.एच. अलिख्या ने राष्ट्रीय स्तर पर फहराया परचम
विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2026 में छत्तीसगढ़ का गौरव
महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज, समता कॉलोनी, रायपुर (छ.ग.) की छात्रा सी.एच. अलिख्या ने भारत सरकार युवा कार्यक्रम “Vikashit Bhart Young Leader Dialogue” में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए कॉलेज का गौरव बढ़ाया है।
छत्तीसगढ़ से 10 चैलेंज ट्रैक प्रतियोगिता में 45 प्रतिभागियों का चयन हुआ, जिन्होंने दिल्ली में कई चरणों की प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिनमें क्विज, निबंध लेखन, पीपीटी प्रस्तुतीकरण एवं साक्षात्कार प्रतियोगिता शामिल थीं। इनमें से केवल 2 प्रतिभागियों का चयन मुख्य चरण के लिए हुआ, जिनमें से एक एमएआईसी कॉलेज शिक्षा विभाग की बी.एड. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा सी.एच. अलिख्या रहीं।
भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में देश के सभी राज्यों से चयनित प्रतिभागी उपस्थित रहे। इस दौरान चैलेंज ट्रैक “मेकिंग इंडिया द स्टार्टअप कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड” पर सी.एच. अलिख्या ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति दी।
इस उपलब्धि पर मैक के चेयरमैन श्री रमेश अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन श्री राजेश अग्रवाल, सचिव श्रीमती सरिता अग्रवाल जी, प्राचार्य डॉ. जैस्मिन जोशी एवं उप-प्राचार्य डॉ. श्वेता तिवारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रा को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ प्रदान कीं तथा कहा कि यह सफलता कॉलेज के लिए गर्व का विषय है।

Related Articles

Back to top button