रायपुर उमा वाणी न्यूज
शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर
रायपुर में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने कांग्रेस की कवायद, अरुण वोरा ने ली पार्षदों व छाया पार्षदों की बैठक
रायपुर 11 मार्च 26 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा रायपुर शहर के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए पूर्व विधायक अरुण वोरा ने आज कांग्रेस भवन गांधी मैदान में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पार्षदों एवं छाया पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक ली।
बैठक में अरुण वोरा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि रायपुर शहर के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक वार्ड के सभी मतदान केंद्रों में जल्द से जल्द बूथ कमेटियों का गठन किया जाना है। उन्होंने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम बनाना बेहद आवश्यक है। बूथ कमेटियों के माध्यम से कांग्रेस की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को सीधे जनता तक पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने पार्षदों एवं छाया पार्षदों को निर्देशित किया कि अपने अपने वार्डों में बूथ कमेटियों का गठन प्राथमिकता के साथ करें तथा प्रत्येक बूथ में सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाए। साथ ही बीएलए 2 की नियुक्ति भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए ताकि मतदान केंद्र स्तर पर संगठन की मजबूती सुनिश्चित हो सके।
बैठक में यह भी तय किया गया कि संगठन की नीतियों एवं वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन के अनुरूप सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए बूथ कमेटियों का गठन किया जाएगा। सभी वार्डों में बूथ कमेटियों के गठन की प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कर उसकी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजी जाएगी।
इस दौरान शहर अध्यक्ष श्री कुमार शंकर मेनन पंकज शर्मा प्रमोद दुबे कुलदीप जुनेजा ऐजाज ढेबर आकाश तिवारी सुंदर जोगी मनीराम साहू देवेंद्र यादव सतनाम पनाग जी श्रीनिवास प्रकाश जगत सतनारायण नायक जयंत साहू अमितेश भारद्वाज कामरान अंसारी उत्तम साहू बंशी कन्नौजे सहित पार्षद एवं छाया पार्षद उपस्थित थे।
बंशी कन्नौजे
प्रवक्ता
शहर जिला काँग्रेस कमेटी रायपुर


