
“नर सेवा ही नारायण सेवा” जैसे पावन उद्देश्य के साथ हमारे अपने प्रांत छत्तीसगढ़ में देवेंद्र नगर रायपुर स्थित “श्री नारायणा हॉस्पिटत्त, सफलतापूर्वक अपने 15 वर्ष पूर्ण करने के शुभ अवसर पर हॉस्पिटल परिसर में दिनांक 7.8 एवं 9 अगस्त 2026 को ‘तीन दिवसीय विशाल निशुल्क मेगा स्पाइन एवं ऑपिडिक सर्जरी कैप-2.0” आयोजित करने जा रहा है, ज्ञातव्य रहे कि इस कैंप में प्रदेश के 50 मरीजों की स्पाईन एवं ऑर्थोपेडिक सर्जरियाँ पूर्णतया निशुल्क की जाएगी, यह कैंप आर्थिक रूप से कमजोर बीपीएल वर्ग के ऐसे मरीजों के लिए आयोजित किया जा रहा है. जो कि अपने स्पाईन एवं हड्डी के गंभीर रोगों की सर्जरी के लिए आर्थिक रूप से अक्षम होने की वजह से ईलाज नहीं करा पा रहे हैं.
श्री नारायणा हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सुनील खेमका ने बताया कि, “हमारी संस्था स्वास्थ्य के क्षेत्र में कालिटी ट्रीटमेंट उपलब्ध कराने हेतु हमेशा के लिए प्रतिबद्ध है. यहां पर हमने प्रांत में सबसे पहला नी रिप्लेस्मेण्ट रोबोट एवं सबसे पहला स्पाइन रोबोट स्थापित करने का गौरव हासिल किया है, जिसके द्वारा प्रांत में अभी तक हमारी रोबोटिक सर्जरी टीम 2000 से भी ज्यादा सफल रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरियों एवं रोबोटिक स्पाईन सर्जरी टीम अभी तक 300 से भी ज्यादा सफल स्पाइन सर्जरी करने का कीर्तिमान स्थापित कर चुकी है,

इस निःशुक्त कैम्प में डिस्क प्रोलेप्स, कैनाल स्टेनोसिस, स्कोलियोसिस, कायफॉसिस जैसी स्पाईन सर्जरियों तथा प्राइमरी हिप एवं नी ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, कॉम्प्लिकेशंस के साथ पुराने फ्रैक्वर, प्लास्टिक सर्जरी एवं पेन मैनेजमेंट डिजीज से संबंधित 50 मरीजों की पूर्णतया निशुल्क सर्जरी की जाएँगी. इसके साथ ही साथ हॉस्पिटल में कैप के दौरान एक रैपिड रितीफ सेन्टर का प्रावधान रखा गया है, जिसमें जरूरतमंद मरीजों को फ्री फिजियोथेरेपी सर्विसेज प्रदान की जाएगी एवं डे टु डे लाइफ स्टाइल, पोधर करेक्शन, हेल्दी ज्वाइंट एवं हेल्थी स्पाईन अवेयरनेस ड्राइव जैसे मुख्य विषयों पर फ्री कंसल्टेशन उपलब्ध कराया जाएगा.
विदित हो कि इस कैम्प में मुंबई, दिल्ली, बेंगलोर एवं अहमदाबाद के सुविख्यात स्पाईन एवं ऑर्थोपेडिक्स विशेषज्ञों के साथ ही साथ श्री नारायणा हॉस्पिटल की ऑर्थोपेडिक टीम से डॉ. सुनील खेमका, रोबोटिक सर्जरी टीम से डॉ प्रीतम अग्रवाल तथा डॉ प्रदीप पटेल, ट्रॉमा केयर टीम से डॉ अम्बरीश वर्मा एवं डॉ. राम खेमका, स्पाईन केपर टीम से डॉ. मनेंद्र भूषण एवं डॉ. संदेश अग्रवाल, न्यूरोसर्जन डॉ रुपेश वर्मा, प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जन डॉ नीरज पांडे एवं पेन मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट डॉ पंकज ओमर आदि के साथ साथ बॉम्बे एवं लीलावती हॉस्पिटल मुम्बई के देश के विख्यात स्पाईन सर्जन डॉ विशाल कुन्दनानी इस निःशुल्क मेगा कैंप में अपनी सेवाएं देने के लिये उपस्थित रहेंगे.
इस निशुल्क सर्जरी कैंप का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिल सके, इस उद्देश्य से श्री नारायणा हॉस्पिटल परिसर में ही. एक माह से भी ज्यादा समय के लिए फ्री स्क्रीनिंग कैंप, शनिवार, दिनांक 4 जुलाई 2026 से दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें ओपीडी कंसल्टेशन भी निःशुल्फ रहेगा, कोई भी ऐसे मरीज जो इस निशुल्क सर्जरी कैंप में आकर स्वास्थ्य लाभ लेना चाहते हैं, वे अनिवार्य रूप से सिर्फ प्रायर अप्वाइंटमेंट में ही उपलब्ध हुई तिथि में यहां पर अपनी स्क्रीनिंग करा कर अपनी निशुल्क सर्जरी सुनिश्चित करा सकते हैं.
इस फ्री मेगा कैप में निशुल्क सर्जरी कराने के लिए श्री नारायणा हॉस्पिटल के मोबाईल


