छत्तीसगढ़ रायपुर उमा वाणी न्यूज
भस्म आरती ,जलाभिषेक, दुग्ध अभिषेक हुआ

श्रीश्याम खाठू भगवान के रूप में सजाया गया
श्रृंगार ,छप्पन भोग ,भंडारा महा आरती

रायपुर ।कृष्ण मित्र फाउंडेशन के अध्यक्ष माधव लाल यादव और सचिव गोवर्धन झंवर ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भगवान श्री सोमेश्वर महादेव जी का महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर प्रातःभस्म आरती ,जलाभिषेक दूध अभिषेक हुआ।
तत्पश्चात दोपहर से भगवान को विशेष श्रृंगार करके नया स्वरूप दिया गया ।
जिसके दर्शन भक्तों को शाम 4:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक हुए ।
महा आरती के तत्पश्चात 56 भोग,और भंडारा हुआ ।
उसके पश्चात भजन संध्या हुआ ।
नगर निगम रायपुर जोन 6 के अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता उपस्थित रहे।
फाउंडेशन के अध्यक्ष माधव लाल यादव ने बताया कि यह आयोजन प्रतिवर्ष होता है क्योंकि सरजू बांधा श्मशान घाट टिकरापारा रायपुर के मुख्य द्वार पर भगवान श्री सोमेश्वर महादेव की भव्य मंदिर स्थित है।
धनु लाल देवांगन, विजय पाल ,रतन जैन, संजय चंद्राकर ,गोपाल शर्मा ,अज्जू जैन, अरुण सोनी , प्रभु तिवारी,श्रीमती मीना यादव, श्रीमती चंदा पाल ,श्रीमती रेखा झंवर ,श्रीमती लता चंद्राकर ,श्रीमती ममता वर्मा, श्रीमती कलावती शुक्ला, श्रीमती संगीता यादव,खुशी झंवर,रिया यादव, श्रीमती ज्योति तिवारी,हर्ष, हर्षित, वरुण, तन्मय, मालती आदि उपस्थित रहे।
सादर सूचनार्थ।
भवदीय,
माधव लाल यादव
अध्यक्ष
कृष्ण मित्र फाउंडेशन



