छत्तीसगढ़रायपुर

खमतराई पुलिस टीम को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि आडवानी स्कूल के पीछे कैलाश नगर बिरगांव

 

रायपुर कमिश्नरेट
(DCP NORTH ZONE)

दिनांक 14.02.2026

धारदार चाकू के साथ आरोपी नथनी उर्फ कबीर मरावी गिरफ्तार।

आरोपी पूर्व में चोरी,मारपीट एवं आर्म्स एक्ट में रह चुका है जेल में निरुद्ध

पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में नॉर्थ जोन क्षेत्रांतर्गत थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना के बलों के साथ लगातार आसमाजिक तत्वो, गुण्डा बदमाशें, चाकूबाजों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है।

छत्तीसगढ़ रायपुर उमा वाणी न्यूज

 

दिनांक 23.02.2026 को थाना खमतराई पुलिस टीम को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि आडवानी स्कूल के पीछे कैलाश नगर बिरगांव रायपुर एक व्यक्ति अपने हाथ में एक लोहे का धारदार चाकू लेकर हवा में लहराकर आने जाने वाले आम लोगो को भयभीत कर रहा है। सूचना पर मुखबीर के बताये हुए स्थान के पास पहुंचे जहां पर एक व्यक्ति हाथ में लोहे का धारदार चाकू लेकर लहराते हुए मिला जिसे घेराबंदी कर पकड़कर पुछताछ करने पर उसने अपना नाम कबीर मरावी ऊर्फ नथनी पिता यशवंत मरावी उम्र 19 साल पता डेरापारा आडवानी स्कूल के पास बीरगांव थाना खमतराई जिला रायपुर का होना बताया जिसके कब्जे से एक लोहे का धारदार बटनदार चाकू मिला।उक्त चाकू समक्ष गवाहन मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया आरोपी सदर का यह कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध क्रमांक126/26 पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय रिमांड पर भेजा गया।

*गिरफ्तार आरोपी- कबीर मरावी ऊर्फ नथनी पिता यशवंत मरावी उम्र 19 साल पता डेरापारा आडवानी स्कूल के पास बीरगांव थाना खमतराई जिला*

Related Articles

Back to top button