छत्तीसगढ़रायपुर

मैक का औद्योगिक शैक्षणिक भ्रमण:- सीपेट, वचन डेयरी फार्म एवं अक्षय पात्र

छत्तीसगढ़ रायपुर उमा वाणी न्यूज

मैक का औद्योगिक शैक्षणिक भ्रमण:- सीपेट, वचन डेयरी फार्म एवं अक्षय पात्र
महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज, रायपुर के प्रबंधन, कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर एप्लीकेशन एवं कला विभाग द्वारा औद्योगिक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया।
यह शैक्षणिक भ्रमण काॅलेज के चेयरमेन श्री रमेश अग्रवाल, पूर्व चेयरमेन श्री राजेश अग्रवाल, सचिव श्रीमती सरिता अग्रवाल, प्राचार्य डाॅ. जैस्मिन जोशी एवं उप-प्राचार्य डाॅ. श्वेता तिवारी के मार्ग दर्शन में आयोजित किया गया।
प्रबंधन विभाग द्वारा विद्यार्थियों के समग्र विकास के उद्देश्य के लिए केंद्रीय पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर (सीपेट) में शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस भ्रमण में प्लास्टिक उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन, मानव संसाधन प्रबंधन एवं कार्यस्थल सुरक्षा मानकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए और उद्योग में उभरते करियर अवसरों पर मार्गदर्शन किया गया। सीपेट द्वारा पीपीटी के माध्यम से औद्योगिक प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी दी गई।
इस अवसर पर बीएससी के छात्र-छात्राएं एवं प्राध्यापकगण वचन डेयरी फार्म तथा बीसीए एवं बीए के छात्र-छात्रा अक्षय पात्र भिलाई का भ्रमण किए। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने शारदा ग्रुप के अंतर्गत संचालित वचन डेयरी फार्म, खरोरा का भ्रमण किया। यहाँ विद्यार्थियों ने दूध प्रसंस्करण, गुणवत्ता नियंत्रण, ऑटोमेशन प्रणाली, कोल्ड स्टोरेज तथा वैज्ञानिक डेयरी प्रबंधन की संपूर्ण प्रक्रिया का व्यावहारिक अवलोकन किया।


भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को डेयरी उत्पादन की विभिन्न इकाइयों जिसमें मिल्क प्रिपरेशन, घी, दही, पनीर, फ्लेवर्ड मिल्क एवं मिल्क पाउडर निर्माण की जानकारी दी गई। आधुनिक मशीनों एवं स्वच्छता मानकों के कार्यप्रणाली का विद्यार्थियों ने अवलोकन किया।
अक्षय पात्र फाउंडेशन, भिलाई के द्वारा कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) एवं कला (बीए) विभाग के छात्र-छात्राएं एवं प्राध्यापकगणों को दैनिक गतिविधियों की जानकारी दी गई। यह संस्था जनवरी 2009 से सेक्टर-6 स्थित आधुनिक केंद्रीकृत रसोई के माध्यम से संचालित हो रही है। यह मेगा किचन लगभग 180 से अधिक सरकारी स्कूलों के 20,000 से ज्यादा बच्चों को प्रतिदिन पौष्टिक एवं ताजा मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराता है।


अक्षय पात्र भिलाई में भोजन आधुनिक, स्वचालित एवं प्ैव् प्रमाणित मशीनों द्वारा तैयार किया जाता है। यह पहल ‘पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप’ मॉडल के अंतर्गत संचालित है, जिसका मुख्य उद्देश्य भूख के कारण शिक्षा में आने वाली बाधाओं को दूर करना तथा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित करना है।
यह औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ। इसने न केवल डेयरी उद्योग की कार्यप्रणाली से परिचित कराया, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सामुदायिक सेवा के महत्व को भी उजागर किया।
महाविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण टेªनिंग एवं प्लेसमेंट हेड- श्रीमती शिखा सिंग राजपूत के निर्देशन में पूर्ण हुआ।

Related Articles

Back to top button