featureउत्तर प्रदेश

लाइसेंसी असलहे से खुद को मारी गोली: पुलिस की छानबीन जारी

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के मझगवां खुर्द निवासी संजय यादव पुत्र रामनरायन यादव उम्र 48 ने सोमवार की रात्रि में अपने लाइसेंसी असलहे से गोली मारकर आत्म हत्या कर ली। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गजानंद चौबे मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

असलहे से खुद को गोली मारी

बताते हैं कि किसी बात को लेकर सोमवार को दोपहर में कुछ आपसी विवाद हुआ था। उसके बाद शाम को अपने मित्रों के साथ कही पार्टी खाने गये थे । पार्टी खाकर रात में लगभग एक बजे घर आए और रोज की तरह अपने कमरे में सोने चले गए। और रात को ही संजय यादव ने अपने लाइसेंसी असलहे से खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई।

सुबह नास्ता करने के लिए उनका छोटा भाई महेंद्र यादव जब बुलाने गया तो दरवाजा अंदर से बन्द था। आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो पिछे खिड़की से जाकर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने देखा की असलहा उनके सिरहाने जमीन पर गिरा है और खुन गिरा है। यह देखकर चिल्लाने लगा।

उसकी आवाज सुनकर सभी लोग इकट्ठा हो गये । और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।और जांच पड़ताल में जुटी है।

Related Articles

Back to top button