छत्तीसगढ़रायपुर

लैंगिक समानता पर आधारित फिल्म प्रदर्शित हुआ डॉ राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर

रायपुर उमा वाणी न्यूज

लैंगिक समानता पर आधारित फिल्म प्रदर्शित हुआ


डॉ राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर

छत्तीसगढ़ में प्राचार्य डॉ प्रीति मिश्रा के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के सहयोग तथा आइक्यूएसी के अंतर्गत लैंगिक समावेशन एवं समानता पहल पर आयोजित कार्यशाला के समापन पर शबाना आज़मी अभिनीत लघु फिल्म आंटी जी* (2018) प्रदर्शित किया गया।यह फिल्म एक अत्यंत मार्मिक और भावनात्मक कहानी है,जो अनमोल रोड्रिगेज के साथ मिलकर जीवन की सकारात्मकता और मुश्किलों से लड़ने की हिम्मत सिखाती है। यह फिल्म दिल को छू लेने वाली दोस्ती और आंतरिक सुंदरता के संदेश के साथ रूढ़ियों को तोड़ती है,जिसे आलोचकों द्वारा सराहा गया।यह फिल्म यह संदेश देती है कि जीवन की सभी बाधाओं को सहनशीलता और सकारात्मक दृष्टिकोण से दूर किया जा सकता है।यह एक 60 वर्षीय महिला और एक युवा लड़की के बीच एक अनूठी और गहरी दोस्ती को दिखाती है।शबाना आज़मी ने परवीन (आंटी जी) के किरदार को बहुत ही सहजता,गरिमा और जीवंतता के साथ निभाया है।एसिड अटैक सर्वाइवर अनमोल रोड्रिगेज (गीतिका) ने भी अपने किरदार में सच्चाई ला दी है। इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष,वरिष्ठ प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक,अतिथि व्याख्याता ग्रंथपाल सहित कार्यालयीन अधिकारी एवं कर्मचारियों ने फिल्म को देखने के बाद उसकी सराहना किया।

Related Articles

Back to top button