छत्तीसगढ़रायपुर

पण्डोखर धाम में 30 वा सनातन संस्कृति का महोत्सव

रायपुर उमावाणी

पण्डोखर धाम में 30 वा सनातन संस्कृति का महोत्सव

दिनांक 2.04.2026 से 22.04.2026 तक राजीव अवस्थी
रायपुर , श्री पण्डोखर धाम में 2 अप्रैल से 22 अप्रैल तक प्रतिवर्ष सनातन संस्कृति का महोत्सव मनाया जाता है यह आयोजन विगत 30 वर्षों से किया जा रहा है इस आयोजन में नव कुंडीय श्री राम महायज्ञ हो रहा है साथ ही साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम ,कवि सम्मेलन दंगल, का आयोजन भी किया जा रहा है वहां प्रतिवर्ष हजारों लोग आते है वहां पर मेले का आयोजन होता है श्री पंडोखर सरकार गुरु शरण शर्मा महाराज जी की संस्था , जन्म शक्तिपुंज बरह मानव कल्याण संस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट पंडोखर धाम के द्वारा आयोजन किया जा रहा है इस आयोजन के आमंत्रण के लिए पण्डोखर धाम के आचार्य उमा शंकर शास्त्री जी रायपुर छत्तीसगढ़ आए हुए है । उनके साथ रायपुर छत्तीसगढ़ शिष्य मंडल के सदस्य राजीव अवस्थी , टेक राम साहू, , राकेश अग्रवाल ने उमा शंकर शास्त्री जी के आगमन पर उनका स्वागत किया और उनके साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी से उनके निवास में जाकर उन्हें आमंत्रण दिये जिसे डॉ रमन सिंह जी ने स्वीकार किया और पण्डोखर धाम में होने वाले महोत्सव में आने की आश्वासन दिए है।

Related Articles

Back to top button