featureउत्तर प्रदेशवाराणसी

लखनऊ में बसपा की अहम बैठक, कानपुर में किडनी-लिवर ट्रांसप्लांट रैकेट का भंडाफोड़

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की तरफ से आज को लखनऊ स्थित राज्य कार्यालय में समीक्षा बैठक बुलाई गई है। यह बैठक आगामी चुनावी रणनीति और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बुलाई गई है। बैठक में प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक के सभी छोटे-बड़े पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, जमीनी पकड़ और कार्यकर्ताओं की सक्रियता की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। साथ ही, पार्टी के जनाधार को बढ़ाने और आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए विशेष रणनीति पर चर्चा होगी।

कानपुर में किडनी-लिवर ट्रांसप्लांट के बड़े रैकेट का सोमवार को डीसीपी वेस्ट की क्राइम ब्रांच और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने भंडाफोड़ किया है। केशवपुरम के एक अस्पताल का संचालक दंपति रैकेट का मास्टरमाइंड निकला। यह लोग आठ से 10 लाख रुपये में डोनर तैयार करते और 80 लाख रुपये तक में रिसीवर के किडनी व लिवर ट्रांसप्लांट करते थे। दिल्ली व लखनऊ से आई डॉक्टरों की टीम ट्रांसप्लांट करती थी। इसके बाद डोनर और रिसीवर को कल्याणपुर के ही दो अन्य अस्पतालों में भर्ती करा दिया जाता था। पुलिस ने डॉक्टर दंपति और एक दलाल को हिरासत में लिया है। साथ ही डोनर और रिसीवर को भी अपने सुरक्षा में लेकर इलाज करा रही है। वहीं, तीनों अस्पतालों में देर रात तक जांच चलती रही।

Related Articles

Back to top button