लखनऊ डिवीजन में 26.38 लाख वोटर्स कम हुए, यूपी के इन तीन मंडलों में कटे सबसे ज्यादा नाम

त्रिवेदी, यूपी की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में सबसे ज्यादा नाम लखनऊ मंडल में कटे हैं। यहां पर सर्वाधिक 26.38 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर मेरठ मंडल में 20.68 लाख और तीसरे नंबर पर कानपुर मंडल 15.75 लाख वोटरों के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं। सबसे कम चित्रकूट मंडल में मतदाताओं के नाम काटे गए हैं, यहां पर 3.06 लाख मतदाताओं के ही नाम काटे गए हैं। ज्यादा नाम जिन मंडलों में कटे हैं, उनमें चौथे नंबर पर प्रयागराज मंडल में 15.44 लाख वोटरों के नाम काटे गए हैं। ऐसे ही पांचवें नंबर पर बरेली मंडल में 13.78 लाख वोटरों के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं।
फिलहाल, एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी की गई अंतिम मतदाता सूची में कुल 2.04 करोड़ मतदाता कम हुए हैं। अगर क्षेत्र के अनुसार देखा जाए तो पश्चिम क्षेत्र के जिलों में सर्वाधिक 69.25 लाख मतदाताओं के नाम कटे हैं। क्षेत्रवार दूसरे नंबर पर मध्य यूपी के जिलों में 59.78 लाख और तीसरे नंबर पर पूर्वांचल के जिलों में 48.90 लाख लोगों के नाम सूची से काटे गए हैं। सबसे कम नाम बुंदेलखंड क्षेत्र के जिलों के लोगों के कटे हैं यहां कुल 6.92 लाख लोगों के नाम ही सूची से काटे गए हैं।
इन मंडलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
लखनऊ मंडल
जिले नाम कटे
लखनऊ- 9.14 लाख
उन्नाव- 2.91 लाख
रायबरेली- 2.46 लाख
सीतापुर – 4.53 लाख
हरदोई- 3.96 लाख
लखीमपुर खीरी- 3.38 लाख
मेरठ- 5.06 लाख
गाजियाबाद – 5.74 लाख
गौतमबुद्ध नगर- 3.60 लाख
बुलंदशहर- 2.95 लाख
बागपत- 1.38 लाख
हापुड़- 2.03 लाख
कानपुर नगर- 6.87 लाख
कानपुर देहात- 1.52 लाख
औरेया- 1.11 लाख
इटावा- 1.79 लाख
फर्रूखाबाद- 2.22 लाख
कन्नौज- 2.21 लाख
अयोध्या – 2.57 लाख
बाराबंकी- 2.58 लाख
अंबेडकरनगर- 1.85 लाख
सुलतानपुर- 2.10 लाख
अमेठी- 1.88 लाख
मुरादाबाद मंडल
जिले नाम कटे
मुरादाबाद- 2.48 लाख
बिजनौर- 2.64 लाख
रामपुर- 2.16 लाख
अमरोहा- 1.22 लाख
संभल- 2.22 लाख
आजमगढ़- 3.51 लाख
बलिया- 3.41 लाख
मऊ- 1.97 लाख
चित्रकूट मंडल
जिले नाम कटे
बांदा- 1.19 लाख
चित्रकूट- 70742
हमीरपुर- 57742
महोबा- 58702
आपको बता दें यूपी में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) से 2.04 करोड़ मतदाता घटे हैं। पहले मतदाता सूची में 15.44 करोड़ मतदाता थे। अब यह 13.39 करोड़ रह गए हैं। मतदाता सूची में 7.30 करोड़ पुरुष और 6.09 करोड़ महिला मतदाता हैं। सूची में कुल 54.54 प्रतिशत मतदाता पुरुष और 45.46 महिलाएं हैं। एसआईआर में महिलाओं के ज्यादा नाम कटे हैं। सबसे ज्यादा 9.14 लाख मतदाता लखनऊ में घटे हैं, जबकि प्रयागराज में 8.26 लाख, कानपुर में 6.87 लाख, आगरा में 6.37 लाख और गाजियाबाद में 5.74 लाख मतदाता घटे हैं।




