featureउत्तर प्रदेश

आपदा प्रबंधन कार्यशाला: पीएसी जवानों को दी गई प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की ट्रेनिंग

प्रयागराज। चतुर्थ वाहिनी पीएसी सभागार में एसडीआरएफ की ओर से आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राकृतिक आपदाओं से बचाव, गैस लीकेज व आग से सुरक्षा, सांप काटने की स्थिति में प्राथमिक उपचार, गले में चोकिंग होने पर उपाय, सीपीआर विधि, रक्तस्राव रोकने के प्राथमिक उपचार आदि विषयों पर जानकारी दी गई। कार्यशाला में मॉक ड्रिल कर पीएसी जवानों को अभ्यास भी कराया गया।सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्र ने कहा कि आपदा प्रबंधन की प्राथमिक जानकारी होना जरूरी है। इससे जवानों को अपने साथियों व आपात स्थिति में आमजन की मदद करने में सहूलियत होगी। इस अवसर पर एसडीआरएफ टीम के अजीत कुमार, सोनू गौतम, आदित्य दुबे, ऋषिकेश त्रिपाठी, सोनू के अलावा पीएसी के शिविरपाल अमित कुमार, सूबेदार सैन्य सहायक विजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button