featureछत्तीसगढ़

बिलासपुर स्टेशन पर यात्रियों को राहत, प्लेटफॉर्म पर मिस्टिंग सिस्टम शुरू,ओआरएस भी मिलेगा

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को राहत देने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल ने सराहनीय पहल की है।
बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-01 पर अत्याधुनिक मिस्टिंग सिस्टम शुरू किया गया है, जिससे यात्रियों को गर्मी से काफी राहत मिल रही है। यह सिस्टम लगातार ठंडे पानी की बारीक फुहारें छोड़ता है, जिससे प्लेटफॉर्म का तापमान कम होता है और इंतजार कर रहे यात्रियों को ठंडक महसूस होती है। परीक्षण के बाद इसे तुरंत प्रभाव से चालू कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button