छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह पहुंचे मोहला-मानपुर*
आमसभा को किया संबोधित*
मोहला-मानपुर। 20/10/2023 आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मोहला-मानपुर पहुंचे जहां उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आमसभा को संबोधित किया।
सभा संबोधित करते हुए उन्होंने मोहला-मानपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी संजीव शाह के समर्थन में मतदान करने की अपील की।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार में हुए विकासकार्यों पर चर्चा की साथ ही पिछले 5 साल की कांग्रेस सरकार की नाकामियों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा।



