रायपुर उमा वाणी न्यूज
भौतिकी उत्कृष्ट विभाग
प्रदेश के सबसे प्रतिष्ठित पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के 63 वें स्थापना दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के
32 विभागों में से भौतिकी विभाग को शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए सर्वोत्तम विभाग के रूप में पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर सत्र 2024-25 के लिए विभाग अध्यक्ष डॉ. नमिता ब्रह्मे ने इसे विभाग के प्रत्येक शिक्षक कर्मचारी और छात्र-छात्राओं को शुभकामनाओं के साथ समर्पित करते हुए कहा कि यह पुरस्कार विभाग में सभी के द्वारा कंधे से कंधा, कदम से कदम और मन से मन मिलाकर चलने से प्राप्त हुआ है।
