सियासी बयानबाजी तेज: अखिलेश ने बंगाल चुनाव पर उठाए सवाल, केशव मौर्य ने किया करारा पलटवार

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस समय बहुत अच्छे डॉक्टर से बहुत अच्छे तरीके से इलाज की आवश्यकता है। जिस दिन से रिजल्ट आया है पश्चिम बंगाल का और असम का, उस दिन से वो हताशा के गर्त में डूब गए हैं।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैंने कहीं ऐसा इतिहास में भी नहीं देखा है कि कोई पार्टी चुनाव में हार गई हो और हारने के बाद वो कहे कि मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दूंगी, ऐसी ममता बनर्जी ही थी। 2014 में पहली बार भारतीय जनता पार्टी को देश में बहुमत मिला और नरेंद्र मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री बने, जितनी खुशी उस समय थी।
केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि 2017 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में एकदम त्रासदी थी, दंगे थे, गुंडागर्दी थी, अपराध था, माफियाओं का बोलबाला था, भ्रष्टाचार था, उस समय हम लोगों ने नारा लगाया था ‘ना गुंडागर्दी, ना भ्रष्टाचार, अबकी बार भाजपा सरकार’, तो जनता ने हमें आशीर्वाद दिया था।



