
> जोरा के सार्वजनिक स्थान में पवन एस आर एस साउंड सिस्टम के संचालक द्वारा रात्रि में तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाया जा रहा था ।
> साउंड सिस्टम के संचालक के विरूध्द कोलाहल अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही
> मौक से 03 नग एम्पलीफायर, एवं 02 नग बाक्स किया गया जप्त
नाम आरोपी युवराज यादव पिता कांता यादव उम्र 20 वर्ष साकिन बजरंग चौक के पास लाभांडी

विवरण- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 10.05.26 के रात्रि करीबन 00.45 बजे शिव मंदिर के पास जोरा में पवन एस आर एस साउंड सिस्टम के संचालक द्वारा तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाया जा रहा था जो माननीय उच्चतम न्यायालय के दिशा निर्देश का उल्लंघन करना पाए जाने पर समक्ष गवाहान पंचनामा तैयार कर साउंड सिस्टम 03 नग एम्पलीफायर एवं 02 नग साउंड बाक्स को जप्त कर संचालक का कृत्य धारा 4,5,15 कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 का उल्लंघन करना पाए जाने पर इस्तगाशा क 03/26 तैयार किया गया है जो माननीय न्यायालय पेश किया जाना है।
थाना प्रभारी थाना तेलीबांधा